राजस्थान

नाबालिग से छेड़खानी करने पर बुजर्ग को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा

Admin4
5 Jan 2023 6:03 PM GMT
नाबालिग से छेड़खानी करने पर बुजर्ग को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा
x
भरतपुर। भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय एक व्यक्ति नाबालिग के साथ छेड़खानी करता पकड़ा गया. 17 वर्षीय नाबालिग जब किसी काम से घर से निकली थी तो वृद्ध ने उसे पकड़ लिया और पास के एक मैरिज होम ले गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. लड़की के परिजन उसका पीछा कर रहे थे, तभी लड़की के परिजनों ने वहां वृद्ध को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया.
घटना 4 जनवरी की है, युवती के परिजनों का कहना है कि 70 वर्षीय कपूर सिंह कई दिनों से युवती को छेड़ रहा था. जब भी लड़की स्कूल जाती तो वह रास्ते में खड़ा होकर लड़की का इंतजार करता। जब वह रोज बालिका को पकड़कर मैरिज होम ले जाता और उसके साथ अश्लील हरकत करता। युवती ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद लड़की के परिजन लड़की के पीछे-पीछे जाने लगे. कल जब युवती किसी काम से घर से बाहर निकली तो उसके परिजन उसके पीछे-पीछे चलने लगे। यह बात वृद्ध को नहीं पता थी।
युवती को अकेला देख वृद्ध ने उसे पकड़ लिया और मैरिज होम ले गया। वहां उसने छेड़खानी शुरू कर दी। तभी युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बालिका से छेड़छाड़ कर रहे वृद्ध को पकड़ लिया। इसी बीच वहां और लोग जमा हो गए और उन्होंने वृद्ध की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। लड़की के परिजनों ने कपूर सिंह के खिलाफ मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद युवती और उसके परिजनों के बयान लिए गए हैं। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
Admin4

Admin4

    Next Story