राजस्थान

न्यौराणा में बनेगा पटवार मंडल, 4 गांव होंगे शामिल

Admin Delhi 1
7 July 2023 12:09 PM GMT
न्यौराणा में बनेगा पटवार मंडल, 4 गांव होंगे शामिल
x

सीकर न्यूज़: पाटन तहसील के ग्राम न्यौराणा को राज्य सरकार द्वारा नया पटवार मंडल बनाया गया है। नया पटवार मंडल बनने से न्यौराणा के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पटवार मंडल बनने से अब सरकारी कामों के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व संबंधी सभी काम अब गांव में ही हो जाएंगे। जिसे आम जन को सुविधाएं मिलेगी। इससे पहले राजस्व संबंधी कामों के लिए डोकन स्थित पटवार मंडल में जाना पड़ता था।

पाटन तहसीलदार मुनेश सर्वा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में कुल 1035 नए पटवार मंडल खोलने की मंजूरी दी गई है‌।

पाटन में न्यौराणा गांव को पटवार मंडल बनाया गया है। इससे पहले डोकन पटवार मंडल में 9 गांव शामिल थे। अब नए पटवार मंडल न्यौराणा में 4 गांवों को शामिल किया जाएगा।

इससे आमजन को राजस्व, प्रशासनिक और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों में सुगमता होगी। ​​​​पटवार मंडल मिलने से वहां के लोगों को नामांतरण, नक्शा, जमाबंदी सहित अन्य कार्यों के लिए सुविधा मिल सकेगी।

पाटन तहसील में इससे पहले 19 पटवार मंडल थे, अब न्यौराणा को नया पटवार मंडल घोषित करने के बाद अब कुल 20 पटवार मंडल हो गए है।

Next Story