राजस्थान

अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Admin4
27 Nov 2022 5:50 PM GMT
अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
x
दौसा। दौसा मेंहदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे 21 पर स्थित खुशी की ढाणी के पास आज रात 2 बजे एक अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे करीब 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद रात को गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने युवक को सिकराय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन युवक की हालत में सुधार नहीं होने के चलते जिला अस्पताल से भी उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसका अभी एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घायल युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे करीब 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी अधिकारी हेड कांस्टेबल पप्पी गुर्जर ने बताया की घायल युवक की तलाशी लेने पर उसके पास किसी भी तरह के दस्तावेज नहीं पाए गए। जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल गंभीर घायल युवक का जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वहीं युवक की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है।
Admin4

Admin4

    Next Story