राजस्थान

बड़ी चौपड़ पर महाआरती में भाग लिया— राज्यपाल भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए

Tara Tandi
12 May 2024 10:11 AM IST
बड़ी चौपड़ पर महाआरती में भाग लिया— राज्यपाल भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए
x
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता चिंरजीवी भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा में भाग लिया।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित परशुराम जी की शोभायात्रा में सम्मिलित होते हुए उन्होंने बड़ी चौपड़ पर भगवान की महाआरती की। उन्होंने इस दौरान कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म के समय राम नाम रखा गया। महादेव ने जब उन्हें परशु नामक शस्त्र दिया, तो वह परशुराम हो गए। उन्होंने कहा कि न्याय के देवता परशुराम जी साहस और आत्मबल देने वाले चिरंजीवी हैं। वह शस्त्र और शास्त्र की भारतीय संस्कृति के संवाहक है।
Next Story