राजस्थान

परनामी-बोहरा-जसकौर ने सरकार पर साधा निधाना

Admin Delhi 1
2 Jan 2023 1:12 PM GMT
परनामी-बोहरा-जसकौर ने सरकार पर साधा निधाना
x

जयपुर: सरकार के चार साल पूरे होने पर खिलाफत में भाजपा की जनाक्रोश यात्रा और सभाओं के तहत रविवार को भाजपाइयों की आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में जनाक्रोश सभा हुई। क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक परनामी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, सवाईमाधोपुर सांसद जसकौर मीणा सहित अन्य नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

सांसद बोहरा ने कहा किराजस्थान में पिछले चार सालों में कांग्रेस राज में बेरोजगारी, बलात्कार, भ्रष्टाचार,पेट्रोल-डीजल और बिजली की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई। जनता कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार व जंगलराज से परेशान हैं। कांग्रेस सरकार पेपर लीक सरकार बन गई है। आरोपियों को राजनैतिक संरक्षण दी है। अब तक चार सालों में 16 बार पेपर लीक हो चुके हैं। यह सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई है। किसानों के कर्जा माफी के 10 दिन अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। अशोक परनामी ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था और ठप विकास ने राजस्थान को देश में बीमारू राज्यों में तब्दील कर दिया है, जिसे भाजपा की पूर्व सरकार ने बाहर निकाला था। देश में राजस्थान ऐसा राज्य है कि जहां पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है। सबसे महंगी बिजली भी यहीं है। आज राजस्थान में बजरी, खनन, पेपर लीक, भू माफिया पनप गए हैं। राजस्थान सरकार का लक्ष्य पिछले चार सालों में सिर्फ कुर्सी बचाने पर रहा है। जिन 90 विधायकों ने इस्तीफे दिए थे, अब वह इस्तीफे वापस ले रहे हैं जो कि अलोकतांत्रिक है।

Next Story