राजस्थान

परिणीति-राघव की शादी इसी महीने उदयपुर में, गुरुग्राम में होगा रिसेप्शन

Rani Sahu
5 Sept 2023 5:40 PM IST
परिणीति-राघव की शादी इसी महीने उदयपुर में, गुरुग्राम में होगा रिसेप्शन
x
जयपुर (आईएएनएस)। आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस महीने लेक सिटी उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शादी की रस्में 23-24 सितंबर को होटल लीला पैलेस और उदय विलास में होंगी।
इस दौरान राजनीति और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां उदयपुर आएंगी।
सूत्रों की मानें तो मेहंदी, हल्दी और संगीत कार्यक्रम 23 सितंबर से शुरू होंगे। साथ ही चर्चा है कि शादी के बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन भी रखा जाएगा।
कार्यक्रम में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास सहित कई फिल्मी हस्तियों और दिल्ली और अन्य राज्यों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
Next Story