राजस्थान

जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष बने पराक्रम सिंह राठौड़

Admindelhi1
21 Feb 2024 7:55 AM GMT
जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष बने पराक्रम सिंह राठौड़
x
पराक्रम सिंह राठौड़

चूरू: जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में मंगलवार को पराक्रम सिंह राठौड़ को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। व्यायामशाला परिसर में आयोजित चुनाव में सुशील शर्मा सचिव तथा दीनदयाल सारस्वत कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के रूप में रघुनन्दन शर्मा, मनोज गढ़वाल तथा कमल किशोर पुजारी निर्वाचित हुए।

संयुक्त सचिव के रूप में मुरारीलाल शर्मा एवं जगदीश शर्मा निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सौरभ सारस्वत, वशीम अहमद, अमित सिंह, मनीश शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, दीपक कुमार एवं भंवर वीरेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी भगीरथ शर्मा, ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक ठाकुरमल शर्मा, राज्य संघ के पर्यवेक्षक शक्ति सिंह राठौड़, खेल विभाग के पर्यवेक्षक सीताराम प्रजापत के अलावा झुंझुनूं जिला विकेट संघ के सचिव हरीशचन्द्र राठौड़ भी उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पराक्रम राठौड़ ने कहा कि एक वर्ष में चूरू में क्रिकेट का स्टेडियम बनाया जाएगा। मीटिंग के बाद अध्यक्ष पराक्रम सिंह, सचिव सुशील शर्मा, कोषाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत, उपाध्यक्ष मनोज गढ़वाल तथा संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा के साथ जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी से भेंट कर स्टेडियम के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की। जिला कलेक्टर ने आश्वस्त किया की जल्द ही चूरू के आस-पास जमीन खोज कर उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगें।

Next Story