राजस्थान

प्रदेश में कांग्रेस के शासन काल में हो रहे हैं पेपर लीक: राठौड़

Admin Delhi 1
27 Dec 2022 12:58 PM GMT
प्रदेश में कांग्रेस के शासन काल में हो रहे हैं पेपर लीक: राठौड़
x

डीग न्यूज़: कांग्रेस की सरकार झूठे वादों की सरकार है। आज राजस्थान में साईबर क्राइम, गौ तस्करी, लूट, दुष्कर्म, डकैती, अत्याचार, पेपर लीक के मामले चरम सीमा पर है। कांग्रेस की सरकार आंख बंद कर बैठी हुई है। यह वाक्य भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण व कुशासन के खिलाफ डीग- कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र की जनाक्रोश यात्रा महासभा में मुख्य अतिथि प्रतिपक्ष के उप नेता पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कस्बे के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर के नीचे आम सभा को संबोधित करते हुए कहे। जब विधानसभा के चुनाव हो रहे थे तब कांग्रेस सरकार ने आमजन से अनेकों वादे किए थे। कांग्रेस सरकार के नेताओं ने कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे, गांवों में 24 घंटे बिजली देंगे। लेकिन आज कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे पूरे हो गए।लेकिन अभी तक किसानों का कर्जा माफ नही हुआ, बेरोजगारों को भत्ता नही मिला, और तो और सड़कों का जाल भी अभी तक नही बिछाया है।

राठौड़ ने प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भरतपुर जिले के आदि बद्री एवं कंकाल चल पर्वत पर अवैध खनन होता है। अवैध खनन कतार्ओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण की क्रीडा स्थलीयों को समाप्त किया जाता है। आमसभा के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भरतपुर जिले में जो विकास हुआ है वह सिर्फ और सिर्फ मेरे पिता स्वर्गीय डॉ दिगंबर सिंह ने किया है। भरतपुर जिले को संभाग का दर्जा, ब्रज यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, गांवों में गौरव पथ का निर्माण डॉ दिगंबर सिंह ने ही कराया है। जनाक्रोश महासभा के तहत युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ का 151 मीटर साफा एवं 51 किलो की माला पहनाकर करकेर् स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पूर्व विधायक गुटियारी लाल, किसान नेता नेम सिंह फौजदार, भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हंसिका गुर्जर ने भी जन आम सभा को संबोधित किया।

Next Story