राजस्थान

पैंथर ने किया गाय का शिकार

Admin4
8 April 2023 2:11 PM GMT
पैंथर ने किया गाय का शिकार
x
अलवर। बीती रात बानसूर के बहराम का बास के निमड़ी वाले में तेंदुआ ने एक गाय को मार डाला। रात में बंधी गाय को तेंदुआ घसीटते हुए घर के बाहर ले गया और पूरी गर्दन खा गया। आशीष यादव निवासी निमड़ीवाला ने बताया कि बीती रात दयानंद यादव की गाय घर के बाहर बाड़े में बंधी थी. इसी बीच रात में पैंथर गाय को करीब 200 मीटर दूर खींच ले गया।
निमड़ीवाला ने बताया कि सुबह पांच बजे जब गाय बाड़े में नहीं दिखी तो आसपास देखा। कुछ दूरी पर एक गाय पड़ी थी। पैंथर गाय की पूरी गर्दन चबा चुका था। पैंथर की हलचल से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सूचना पर वन विभाग चौकी से वनपाल सुभाष यादव सहित टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि रात के समय पैंथर ने गाय को अपना शिकार बनाया है. घटना स्थल के आसपास पैंथर के निशान मिले हैं।
Next Story