राजस्थान

एकलिंग महादेव मंदिर पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा

Shreya
18 July 2023 12:29 PM IST
एकलिंग महादेव मंदिर पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा
x

अलवर: प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की ओर से अलवर के विजय नगर ग्राउंड पर मंगलवार को कथा का अंतिम दिन है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा होगी। सोमवार को पंडित प्रदीप मिश्रा कथा के बाद अलवर के मन्नी का बड़ स्थित एकलिंग महादेव मंदिर पहुंचे। वहां शिव स्तुति की। उनके साथ प्रमोद विजय सहित महंत व अन्य लोग भी मौजूद थे। कथा शुरू होने से पहले इसी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई थी। वहीं पर पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे।

पूर्व CM वसुंधरा आएंगी 10 बजे

पूर्व CM वसुंधरा राजे मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अलवर पहुंचेंगी। वे करीब एक घंटे तक कथा में रह सकती हैं। उसके बाद भाजपा नेता सुरेश मेहता के आवास पर पहुंचकर अल्पाहार लेंगी। पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। कथा में वसुंधरा राजे से पहले सांसद बालकनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली सहित कई नेता पहुंचे हैं। रात से भक्त यहां रुके हुए 12 जुलाई से शुरू हुई कथा में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। हर पांडाल में भक्तों को जगह नहीं मिली। बारिश के समय भी भक्तों का जमावड़ा रहा। हजारों भक्त ऐसे भी हैं जो दिन-रात पांडाल में रुके हैं। शिव महापुराण कथा के जरिए पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्तों को यही बताया कि शिव की महिमा है। शिवजी पर एक लौटा जल चढ़ाकर पूजन करें। आस्था रखें। शिवजी सबका कल्याण करते हैं। मन को शुद्ध करते हैं। शिव के पूजन के तरीके भी बताते हैं। बीच-बीच में भजनों पर भक्त नाचते-गाते हैं।

Next Story