राजस्थान
पंचायत स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार को शून्य परिवाद वाली पंचायतों में होगा दुबारा
Tara Tandi
5 Sept 2023 7:01 PM IST

x
जिले में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था की गई है। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जिले में जनसुनवाई के लिये यह व्यवस्था सुनिश्चित की है।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर तथा तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। प्रथम गुरूवार 7 सितम्बर को राजकीय अवकाश होने के कारण ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 को होगी।
-0-
Next Story





