राजस्थान

Pali: चलती ट्रेन से युवक गिरा, मौके पर हुई मौत

Admindelhi1
10 March 2026 4:57 PM IST
Pali: चलती ट्रेन से युवक गिरा, मौके पर हुई मौत
x

पाली: जिले में मंगलवार को एक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

जीआरपी पाली के एएसआई गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि युवक जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार था। मंगलवार को ट्रेन पाली रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी। इसी दौरान केरला और पाली स्टेशन के बीच युवक डिब्बे के गेट के पास खड़ा था। बताया जा रहा है कि अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस को मृतक के पास से किसी तरह का पर्स, मोबाइल, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र नहीं मिला है। फिलहाल शव को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Story