राजस्थान
Pali : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में पौधरोपण का दिलाया संकल्प
Tara Tandi
14 July 2024 3:56 PM IST

x
Pali पाली। मुख्यमंत्री पौधरोपण अभियान 2024 जन जागरण कार्य योजना के तहत रविवार को जिला प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने सर्किट हाउस में ‘‘एक पेड मा के नाम’’ कार्यक्रम में पौधरोपण कर सभी को उनके संरक्षण का जिम्मा दिलाया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की मशा है कि हमारा प्रदेश हरा भरा व खुशहाल रहे इसके लिए हम सब की जिम्मेदारी है कि सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण कर सेवा के पुनित कार्य में सहयोग करते हुए लाभ उठाएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की गौचर भूमि के अलावा शहर क्षेत्र में राजकीय कार्यालय व व्यापारिक प्रतिष्ठानों व घरों के आस पास पौधरोपण करने की अपील की।
इस मौके पर राज्य सभा सांसद मदन राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, प्रभारी सचिव पी.सी. किशन, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, मारवाड जंक्शन प्रधान मंगलाराम देवासी, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, नगर परिषद सभापति रेखा भाटी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जिला परिषद सीईओ नंदकिशोर राजौरा, यूआईटी सचिव पूजा सक्सेना, रमेश परिहार आदि मौजूद रहे।
TagsPali एक पेड़ मांनाम कार्यक्रमपौधरोपण दिलाया संकल्पPali one tree mothername programtook pledge to plant treesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





