
x
शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
राजस्थान के झुंझुनूं में एक युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के फोटो कर आपत्तिजनक टिप्पणी की और 'पाकिस्तान इज बेस्ट' का नारा लिख दिया। हिंदू के समाज के लोगों की जानकारी में जैसे ही यह मामला आया तो बवाल खड़ा हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक अलीखान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अलीखान का अलीभाई नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट है। बुधवार सुबह 11 से से 12 बजे के बीच उसने एक के बाद एक विवादित पोस्ट किए। जिसमें हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया था। साथ ही उसने 'पाकिस्तान इज बेस्ट' भी लिखा। इन विवादित पोस्ट को उसने अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर भी किया। बड़बर के नवदीप की शिकायत के बाद शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुहाना थाना पुलिस ने आरोपी अलीखान के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इधर, आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों और भाजपा ने कस्बे में रैली निकाली। साथ ही डीएसपी मुकेश कुमार चौधरी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
Next Story





