
x
Bhilwara भीलवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से भीलवाड़ा के पद्मिनी क्लब ने ‘बीज यात्रा-हर कदम हरियाली’ अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत आम, जामुन, नीम, पीपल सहित विभिन्न देशी पेड़ों के बीज घर-घर से एकत्रित कर उन्हें सुरक्षित रखा जा रहा है। क्लब द्वारा एकत्रित बीजों को ‘बीज बैंक’ में संरक्षित किया जा रहा है। मानसून के दौरान क्लब की सदस्याएं यात्रा के समय इन बीजों को सड़क किनारे और खाली भूमि पर बिखेरेंगी, ताकि आने वाले वर्षों में सैकड़ों नए पेड़ विकसित हो सकें।
क्लब का मानना है कि यह छोटा प्रयास पर्यावरण संरक्षण, तापमान में कमी और पक्षियों के लिए प्राकृतिक आश्रय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्लब अध्यक्ष सीमा सोमानी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को कल्पना माहेश्वरी का मार्गदर्शन मिल रहा है। अभियान में सुमन जैन, रीना गुप्ता, सरिता पोखरना, मोहिनी अग्रवाल, ममता सेठी, छाया कोठारी, सीमा चंदोरिया, प्रीति जैन, सुनीता पीपाड़ा और सीमा गोढ़ा सहित कई सदस्याएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





