राजस्थान

राजस्थान के हुसैन बंधु, मूलचंद लोढ़ा और लक्षमण सिंह को पद्मश्री

Admin Delhi 1
26 Jan 2023 12:16 PM GMT
राजस्थान के हुसैन बंधु, मूलचंद लोढ़ा और लक्षमण सिंह को पद्मश्री
x

जयपुर: राष्ट्रपति ने 2023 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान की घोषणा कर दी। पद्मश्री पुरस्कारों में राजस्थान की चार हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। राजस्थान के अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को संयुक्त रूप से कला क्षेत्र और मूलचंद लोढ़ा व लक्ष्मण सिंह को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पद्मश्री दिया गया है। अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन जयपुर निवासी हैं और क्लासिकल गजल गायकी करते हैं। उनके वालिद उस्ताद अफजल हुसैन गजल और ठुमरी के उस्ताद थे। दोनों भाइयों ने गायकी का सफर 1958 में शुरू किया था। उनकी पहली एलबम गुलदस्ता 1980 में रिलीज हुई। अब तक 50 एलबम बनाई है।

एलबम मान भी जा में टैंपों संगीत अपना कर कुछ अलग करके दिखाया। वहीं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मूलचंद लोढ़ा और लक्ष्मण सिंह ने समाज सुधार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

Next Story