राजस्थान

पदम सिंह राठौड़ बनीर स्मारक समिति के अध्यक्ष बने

Admin Delhi 1
31 July 2023 9:15 AM GMT
पदम सिंह राठौड़ बनीर स्मारक समिति के अध्यक्ष बने
x

चूरू न्यूज़: बणीर स्मारक समिति चूरू के द्विवार्षिक चुनाव रविवार शाम राजपूत हॉस्टल में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी उम्मेद सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न करवाए गए।

समिति के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि बैठक में अध्यक्षता बिरजूसिंह सहनाली और संरक्षक पूर्व डीआईजी रणजीत सिंह, करणी सिंह देपालसर, कल्याण सिंह, मोहनसिंह राठौड़, उम्मेदसिंह राठौड़ मौजूद थे। सचिव राजवीर सिंह जसरासर ने बताया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वर्तमान कार्यकारिणी ने छात्रावास में कन्या छात्रावास, वातानुकूलित ई लाइब्रेरी, नए 11 कमरे, हॉस्टल में डायनिंग हॉल सहित अनेक निर्माण करवाए हैं। चुनाव अधिकारी उम्मेद सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न करवाए गए। बैठक में विक्रम सिंह कोटवाद, गिरवरसिंह बरड़ादास, दिलीप सिंह सहनाली, अशोक शेखावत, प्रताप सिंह जोड़ी, जयसिंह और प्रभुसिंह घंटेल ने वर्तमान कार्यों को देखते हुए एक बार फिर से पदमसिंह राठौड़ को अध्यक्ष बनाने की बात कही। उनकी कार्यकारिणी को 2 वर्ष के लिए बनाए रखे जाने की मांग की। जिसका बैठक में मौजदू समाज के लोगों ने समर्थन किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी उम्मेद सिंह ने सर्वसम्मति से पदमसिंह राठौड़ को दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की घोषणा की। संचालन अशोक शेखावत और नगेद्रसिंह राठौड़ ने किया।

Next Story