राजस्थान

ओवरलोड जीप खाई में गिरी, 19 घायल

Admin Delhi 1
5 Sept 2023 12:33 PM IST
ओवरलोड जीप खाई में गिरी, 19 घायल
x
सायरा के रावच गांव के पास हादसा

उदयपुर: उदयपुर जिले के गोगुंदा-सायरा के बीच आने वाले रावछ गांव के पास सोमवार देर शाम एक ओवरलोड जीप खाई में जा गिरी। हादसे में 19 जने घायल हो गए।

सायरा थाना क्षेत्र में शाम पदराड़ा से ओवरलोड सवारियां भरकर रावछ की ओर जा रही जीप रोड किनारे बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच महिलाओं सहित 19 लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण वहां जमा हो गए और उन्होंने सायरा पुलिस थाने में सूचना देते ही घायलों की मदद में लग गए। सूचना पर सायरा थाने के एएसआई वरदी सिंह, हेड कॉन्स्टेबल शंकर लाल, नरपत राम, गुमान सिंह व कॉन्स्टेबल रुपाराम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।

Next Story