राजस्थान

ओवर स्पीड बेकाबू बोलेरो ने स्कूटी सवार दादा-पोते को मारी टक्कर

Admin4
17 April 2023 9:15 AM GMT
ओवर स्पीड बेकाबू बोलेरो ने स्कूटी सवार दादा-पोते को मारी टक्कर
x
चूरू। चूरू में बोलेरो ने रिश्तेदार से मिलकर वापस लौट रहे स्कूटी सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस से पहले रामगढ़ के अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने वार्ड में आकर घटना की जानकारी जुटाई।
अस्पताल में घायल रामगढ़ के वार्ड 10 निवासी शरीफ (62) ने बताया कि शुक्रवार दोपहर अपने पोते अदनान (16) के साथ स्कूटी पर गंगापुर के पास स्थित गांव में किसी रिश्तेदार से मिलने गया था। वहां से दोनों दादा-पोते स्कूटी पर आ रहे थे। उसी दौरान रूकनसर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थे। उसी दौरान बोलेरो ड्राइवर ने अचानक अपनी गाड़ी घुमा दी। जिससे कार की स्कूटी से टक्कर हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायल को 108 एंबुलेंस से रामगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां शरीफ के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसको डीबी अस्पताल रेफर किया गया। जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया। फिलहाल दोनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
Next Story