राजस्थान

युवक की पोस्ट से लोगों में आक्रोश, युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 Sep 2022 6:36 PM GMT
युवक की पोस्ट से लोगों में आक्रोश, युवक गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
जोधपुर। जोधपुर शहर से सटे बोरानाडा में पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पाल गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसे लेकर बोरानाड़ा के ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र सियाग व कुछ अन्य लोगों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि पाल गांव निवासी आनंद पाल आजाद नाम का युवक सोशल मीडिया पर नवरात्रि पर देवी दुर्गा के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट जारी की है। इस पोस्ट से हम लोगों की भावनाएं आहत हुई है। ऐसे में उसे गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने आज सुबह पाल गांव से आनंद पाल आजाद को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
Next Story