
x
झालावाड़। झालावाड़ का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रैन बसेरा का स्थापना दिवस पर पर्यटन विकास समिति झालावाड़ ने इस अनमोल धरोहर के जलकर नष्ट हो जाने का दुःख व्यक्त किया है।
ऐतिहासिक रैन बसेरा स्थल पर जाकर पर्यटन विकास समिति के पदाधिकारियों ने एक गोष्ठी आयोजित की इस गोष्ठी में समिति के संयोजक ओम पाठक ने कहा कि आज से 84 वर्ष पूर्व तत्कालीन महाराज राणा ने झालावाड़ के कृष्ण सागर पर लकड़ियों का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रैन बसेरा का 29 अगस्त 1938 को निर्माण कराया था।
इस स्थल पर देशी विदेशी पर्यटक आते थे तथा यह झालावाड़ की अमूल्य पर्यटन धरोहर थी। 10 वर्ष पूर्व यह जलकर नष्ट हो गया था।
इसके पुनः निर्माण के लिये प्रयास जारी है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने ऐतिहासिक पर्यटन स्थल को जलाकर नष्ट कर दिया था। उसकी आज तक निष्पक्ष जांच नहीं हुई है।
इसके नष्ट होने से पर्यटकों में भारी मायूसी है। इसका पुनः निर्माण हो, इसके लिए समिति के माध्यम से राज्य सरकार और जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन भी किए गए। जिला प्रशासन से झालावाड़ की जनता की मांग है कि इसका पुनः निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाये। गोष्ठी में समिति के भगवती प्रकाश, भारत सिंह, मनजीत सिंह कुशवाह, अब्दुल रजाक, इश्हाक, भूरे खां, अब्दुल सलीम सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
Next Story





