राजस्थान

मतदाता जागरूकता की विविध गतिविधियां आयोजित

Tara Tandi
17 Aug 2023 6:52 PM IST
मतदाता जागरूकता की विविध गतिविधियां आयोजित
x
निर्वाचन विभाग द्वारा कंजर्वेशन एवं जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैथून में स्वीप गतिविधि में विद्यार्थियो को मतदाता सूचियों में नाम जुडवाने, अपने मताधिकार का उपयोग एवं मतदान करने के प्रति जागरूक किया।
उप निदेशक उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मनोज कुमार पाठक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान एवं मतदाता सूची में नाम जुडवाने के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर शफीकुर्रहमान ने विद्यार्थियों को निर्वाचन में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलवाई। एक अन्य स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत आरएसएलडीसी के जिला समन्वयक समरवीर सिंह हाड़ा ने कोशल प्रशिक्षण संस्थान रोजगार विकास एजुकेशन सोसाइटी कोटा मे भी प्रशिक्षणार्थियों को मतदान हेतु जागरूक किया एंव शपथ दिलाई।
Next Story