राजस्थान

अखिल भारतीय रैगर महासभा की बैठक का आयोजन

Admin Delhi 1
12 April 2023 4:28 PM IST
अखिल भारतीय रैगर महासभा की बैठक का आयोजन
x

सीकर न्यूज: अम्बेडकर नगर रेगर मोहल्ला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को अखिल भारतीय रैगर महासभा की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें अखिल भारतीय रैगर महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारी जिला अध्यक्ष नंदकिशोर मौर्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमार मौर्य, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जटोलिया ने समाज के गणमान्य लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया. इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य को भी सम्मानित किया गया।

एनके मौर्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के विकास के लिए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर चिरंजी लाल मौर्य, मनोहर लाल फुलवरियां, जयनारायण फुलवरियां, नरसीराम मौर्य, ईश्वर लाल, कुलदीप, ओम प्रकाश बिलोनिया ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर गिरधारीलाल कुलदीप, रामपाल जटोलिया, डॉ. दुलाराम जटोलिया, राजेंद्र कुमार रेगर, नवल किशोर, कुलदीप, केशरदेव मुंडोतियन, रामप्रसाद मुंडोतिया, मुकेश कुमार कंवाडिया, मुकेश कुमार कंवर, कालू राम, राकेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे.

Next Story