राजस्थान

अंगदान देश सेवा का एक महत्वपूर्ण प्रकल्प

Shantanu Roy
18 Aug 2023 2:15 PM GMT
अंगदान देश सेवा का एक महत्वपूर्ण प्रकल्प
x
बड़ी खबर
बाड़मेर। शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बाड़मेर में आमजन को अंगदान के लिए प्रेरित करने एवं इसके जागरूकता में अभीवृद्धि हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते पूर्व निदेशक, तकनीकी शिक्षा, राजस्थान, जोधपुर दरियासिंह यादव ने अंगदान की धार्मिक व सामाजिक महता को इंगित करते हुए इसे देश सेवा का एक प्रकल्प बताया साथ ही उन्होंने बताया की शरीर के विभिन्न हिस्सों अथवा सम्पूर्ण शरीर को कैसे दान दिया जा सकता है।
तत्पश्चात संस्थान के सांस्कृतिक गतिविधियों प्रभारी प्रशांत जोशी ने राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) की गतिविधियों से सम्बंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया तथा सोटो राजस्थान की ऑनलाइन वेबसाइट पर ऑर्गन डोनेशन से सम्बंधित प्रक्रिया समझाई गयी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कमल पंवार ने राज्य सरकार के अंगदान जीवनदान महाअभियान पखवाड़ा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को अंगदान प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन प्रशांत जोशी ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के रोशन जैन, पुरुषोत्तम जांगिड व विद्यार्थी उपस्तिथ रहे।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story