पूरे राजस्थान में दिनभर मोबाइल इंटरनेट बंद करने का आदेश, जानिए वजह

जयपुर. REET Exam-2021 को देखते हुये राजधानी जयपुर और जोधपुर (Jaipur and Jodhpur) शहर में भी आज मोबाइल इंटरनेट सेवायें बंद कर दी गई हैं. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (Rajasthan Eligibility Examination for Teacher) को देखते हुये पूर्व में जयपुर और जोधपुर जिले समेत अन्य सभी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखने के आदेश निकाले जा चुके हैं. शनिवार देर रात को जयपुर शहर और जोधपुर शहर के लिये इसके आदेश जारी कर दिये गये हैं. अब जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में भी दिनभर मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा. आदेश के तहत जयपुर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक इसकी सेवायें बाधित रहेंगी. इसके अलावा प्रदेशभर में कहीं सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक को कहीं सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रखे जाने के आदेश जारी किये गये हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





