राजस्थान

विपक्ष फैला रहा अफवाह: खेतासर

Admin Delhi 1
26 Aug 2023 10:07 AM GMT
विपक्ष फैला रहा अफवाह: खेतासर
x
निर्दलीय चुनाव

जोधपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फलोदी दौरा एक बार फिर रद्द हो गया। शुक्रवार को उनका 28 अगस्त को फलोदी आने का कार्यक्रम तय हुआ था। प्रशासन ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी। जनसभा के लिए मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में डोम लगने शुरू हो गए थे, लेकिन देर रात जारी कार्यक्रम में फलोदी दौरे का जिक्र नहीं किया। अब वे जोधपुर से वापस जयपुर जाएंगे। इससे पहले नए जिले के नोटिफिकेशन जारी होने के दूसरे दिन फलोदी आने का कार्यक्रम तय हुआ था, वह भी एक दिन पहले निरस्त हो गया था। फलोदी जिला बनने के बाद वे पहली बार आने वाले थे।

ओसियां आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पक्की करने के लिए भाजपा इन दिनों प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी विधायक के कार्यक्रम आयोजित करवा रही है। शुक्रवार को सामराऊ में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

टिकट की दौड़ में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभुसिंह खेतासर ने कहा कि उनकी निर्दलीय चुनाव लड़ने की कोई संभावना नहीं है। कोई कुछ भी कहे मेरी निर्दलीय चुनाव लड़ने की कोई मंशा नहीं है। भाजपा के झंडे को मजबूत करना है। भाजपा जिसको भी उम्मीदवार बनाकर भेजेगी उसको जीताकर भेजना हम सबका काम है। विपक्ष के लोग अफवाह फ़ैला रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भैराराम सियोल, प्रवासी विधायक संजय कोरडिया सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Story