राजस्थान
मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना में आवेदन का मौका, अंतिम तिथि 5 नवंबर
Admindelhi1
27 Oct 2026 1:57 PM IST

x
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन की समयसीमा 5 नवंबर तक
जयपुर: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के द्वारा विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्व कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम 5 नवम्बर निर्धारित कर दी है।
विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के हित में तारीख बढ़ाई गई है जिससे अधिकतम जरूरतमन्द अभ्यर्थियों को सुविधा हो।
Next Story





