राजस्थान

रेंज स्तर पर 400 नए हिस्ट्रीशीटरों की खुली फाइल

Admin Delhi 1
2 Aug 2023 6:31 AM GMT
रेंज स्तर पर 400 नए हिस्ट्रीशीटरों की खुली फाइल
x

जोधपुर न्यूज़: जोधपुर रेंज में पुलिस ने दस दिन का विशेष अभियान चला कर कुल 158 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी व मादक पदार्थ की सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई कर अभियान चलाया।

अभियान में 4 जुलाई से नाकाबंदी की गई। इसमें 2156 वाहन को चेक किया गया। वहीं 400 हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। जिन लोगों के खिलाफ चार से पांच मामले दर्ज हैं उनकी धरपकड़ की जाएगी।

1523 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेंज आईजी जयनारायण शेर ने बताया कि कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जोधपुर ग्रामीण के अलावा पाली, बाड़मेर, जालोर, सिरोही जैसलमेर आदि में चलाया गया।

धरपकड़ के विशेष अभियान में 1523 को गिरफ्तार किया गया है।

Next Story