राजस्थान

करंट लगने से इकलौते बेटे की हुई मौत

Admin Delhi 1
13 March 2023 12:08 PM GMT
करंट लगने से इकलौते बेटे की हुई मौत
x

अलवर न्यूज: अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव निवासी परिवार के इकलौते बेटे की खेत जोतते समय करंट लगने से मौत हो गई. घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। मृतक के दो बच्चे हैं। युवक की 4 साल पहले शादी हुई थी।

मृतक के नाना ने बताया कि उसका 24 वर्षीय नवसा बहादुर सिंह पुत्र राजेंद्र शनिवार की रात घर के पास खेत में ट्रैक्टर से हल जोतने में लगा था. खेत के पास ही ट्रांसफार्मर है। जुताई के समय ट्रैक्टर घुमा रहा था।

तभी ट्रैक्टर का हल ट्रांसफार्मर के तार से छू गया। जिससे पूरे ट्रैक्टर में करंट आ गया। करंट लगने से युवक ट्रैक्टर से दूर जा गिरा। घर के पास ही होने के कारण घर वालों को पता चला। इसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि बहादुर इकलौता बेटा था। जिसके दो बच्चे हैं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। घटना के समय करंट तेज लगा। इससे युवक ट्रैक्टर से दूर जा गिरा।

ऐसा लग रहा था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिर भी अस्पताल लाया गया। अब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Story