राजस्थान

राजस्थान मिशन 2030 के तहत ऑनलाइन सेंसटाइजेशन 11 सितंबर को

Tara Tandi
8 Sept 2023 7:22 PM IST
राजस्थान मिशन 2030 के तहत ऑनलाइन सेंसटाइजेशन 11 सितंबर को
x
राजस्थान मिशन 2030 के तहत में जिला स्तर पर सभी जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधीनस्थ कार्मिकों, हितधारकों एवं जिले के नागरिकों का अभियान के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक ऑनलाइन सेंसटाइजेशन कार्य करवाया जाएगा। जिला स्तर पर डीओआईटी कार्यालय में 11 सितंबर को दोपहर एक बजे से ऑनलाइन सेंसटाइजेशन का कार्यक्रम आयोजित होगा।
जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने डीओआईटी के संयुक्त निदेशक को निर्देश दिए है कि इस कार्यक्रम को जिले के फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर इत्यादि अकाउंट्स पर लाईव करवाते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर ई-मित्र प्लस के माध्यम से प्रसारित करवाया जावे।
----
Next Story