राजस्थान

589 ग्राम सोने का गबन करने वाला गिरफ्तार

Admin4
26 Sep 2023 10:09 AM
589 ग्राम सोने का गबन करने वाला गिरफ्तार
x
जयपुर। वैशाली नगर में ज्वेलरी शोरूम से 589 ग्राम सोने का गबन करके भागने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी सौरभ प्रजापत को अजमेर रोड पर 2 ​किमी पीछा करके पकड़ा था। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ था।
थानाधिकारी ईश्वर पारीक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई कि सोगानी ज्वैलर्स से 589 ग्राम सोना व 100 ग्राम चांदी ले ली और बेचकर पैसे लौटाने का झांसा दिया। उसके बाद आरोपी गायब हो गया।
Next Story