राजस्थान

एक मजदूर ने दूसरे पर किया फावड़े से हमला, गर्दन पर कटी

Admin4
24 May 2023 8:59 AM GMT
एक मजदूर ने दूसरे पर किया फावड़े से हमला, गर्दन पर कटी
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर इलाके के गांव 53 एफ में खेत में काम करते समय खेत मजदूरों में झगड़े का मामला सामने आया है। इसमें एक मजदूर के भाई ने अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई रामप्रताप कर रहे हैं। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में घायल के भाई ने मंगलवार देर रात गजसिंहपुर थाने में मामला दर्ज करवाया।
गजसिंहपुर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार विवाद खेत में खाळे की खुदाई के दौरान हुआ। गांव 53 एफ जोरावरपुरा का सियाराम गांव में खेत में मजदूरी कर रहा था। इसी समय खेत में रूडाराम पुत्र किशनाराम नायक भी मजदूरी कर रहा था। ये लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया। खाळा खोदने के दौरान रूड़ाराम के हाथ में फावड़ा था। गुस्से में आकर रूड़ाराम ने सियाराम पर हमला कर दिया। इससे सियाराम के गर्दन पर चोट आई। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story