राजस्थान

तेज़ रफ्तार 2 बाइक की टक्कर में एक की मौत

Admin4
25 April 2023 7:22 AM GMT
तेज़ रफ्तार 2 बाइक की टक्कर में एक की मौत
x
करौली। करौली मंडरायल-रोधई मार्ग स्थित दर्रा के नाले के पास 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंडरायल थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि राजेंद्र (25) पुत्र शिव सिंह निवासी सबलगढ़ अपनी बहन के ससुराल चिरमिल गांव जा रहा था। दूसरी ओर धर्म सिंह (25) पुत्र राजा राम निवासी अरोरा बाइक से मंडरायल की ओर जा रहा था।
मंडरायल-रोधई मार्ग स्थित दर्रा के नाले के पास दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मंडरायल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव के पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया है। जबकि राजेंद्र को गंभीर हालत में करौली रेफर किया है। राजेंद्र का करौली अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story