राजस्थान
राजनीति से एक दिन ब्रेक ,दिल्ली कैंटोनमेंट में साथियों के साथ इस अंदाज में नजर आए सचिन पायलट
Rounak Dey
19 Oct 2022 9:16 AM IST

x
Rajasthan में जारी सियासी खींचतान के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन ने पायलट मंगलवार को दिल्ली के कैंटोनमेंट पहुंच कर सेना को जवानों से बातचीत की। इस दौरान जवानों ने सचिन पायलट के साथ खूब सेल्फी ली। आपको बता दें सचिन पायलट राजनेता होने के साथ ही 124 सिख रेजीमेंट टेरिटोरियल आर्मी के कैप्टन भी है। सचिन पायलट एक दिन का ब्रेक लेकर दिल्ली में राजनीति के बीच अपने रेजीमेंट के अधिकारियों और जवानों के साथ कंटोनमेंट में रहे। इस दौरान पायलट ने फौज की वर्दी भी पहनी। पायलट ने ट्वीटर पर अपनी प्रादेशिक सेना की रेजिमेंट के सहयोगियों के साथ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पायलट की फोटो उनके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही है।
Next Story





