राजस्थान
एक तारीख, एक घंटा, एक साथ“-01 अक्टूबर 2023 को ग्रामों में 10 बजे होगा सफाई के लिये श्रमदान
Tara Tandi
29 Sept 2023 5:24 PM IST

x
दौसा - भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत गांवों में ’’कचरा मुक्त भारत’’ की थीम पर 15 सितम्बर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक की अवघि में ’’स्वच्छता ही सेवा पखवाडा-2023’’ क्रियान्वित किया जा रहा है।
स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा 2023 के हिस्से के रूप में, महात्मा गांधी को उनकी जयंती यानी 2 अक्टूबर की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि देने के लिए आमजन के नेतृत्व में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 1 अक्टूबर, 2023 को सुबह 10ः00 बजे से 11.00 बजे तक पूरे देश में स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान किया जावेगा। इस सामूहिक कार्यक्रम को “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ“ नाम दिया गया है।
जिला परिषद दौसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीना ने बताया कि जिले में अब तक ग्रामों में 1137 स्थलों का चयन कर स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर एन्ट्री की जा चुकी है, जहां सफाई हेतु श्रमदान किया जाना है। उक्त चयनित स्थलों पर श्रमदान के उपरान्त उसी दिवस में दोपहर 1 से 4 बजे तक पोर्टल पर सफाई गतिविधि के फोटो भी अपलोड किये जावेंगे। स्वच्छता श्रमदान हेतु ग्राम में चयनित स्थल की जानकारी के लिये स्वच्छता ही सेवा पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेूंबीींजींपेमअंण्बवउध्मअमदजे पर देखा जा सकता है।
Next Story





