राजस्थान

एक बाल अपचारी निरुद्ध, दूसरे आरोपी की उम्र सात साल से कम

Admin4
8 July 2022 11:13 PM IST
एक बाल अपचारी निरुद्ध, दूसरे आरोपी की उम्र सात साल से कम
x

सात साल की बच्ची से दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया और बच्ची को धमकी दी कि किसी को बताया तो तेरे मां-बाप को मार देंगे। जिसके बाद डरी-सहमी बच्ची पांच दिन तक दर्द सहती रही लेकिन अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में किसी को नहीं बताया।

नागौर में सात साल की बच्ची से दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है। वहीं दूसरे बच्चे की उम्र रिकॉर्ड में सात से कम होने के कारण उसे निरुद्ध नहीं किया जा सका है।

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता ने थाना मेड़ता रोड पर दो नामजद नाबालिगों के विरुद्ध एक रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि चार-पांच दिन पहले उसकी सात साल की उसकी बेटी को दो नाबालिग बहला-फुसलाकर कुंए के पास बने छपरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की जांच सीओ मेड़ता मदन लाल जैफ को सौंपी गई है। नामजद नाबालिग को दस्तयाब करने के लिए सीओ मदन लाल जैफ और थानाधिकारी राजपाल सिंह की टीम गठित की गई। दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नामजद एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।

डर के मारे दर्द सहती रही मासूम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चार जुलाई को बच्ची को पेट दर्द हुआ। जिसके बाद परिवार उसे राजकीय अस्पताल मेड़ता लेकर पहुंचा। यहां बच्ची को पेट दर्द की दवा दी गई। अगले दिन भी बच्ची की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जब मासूम को दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने पिता से अपने साथ हुई गलत हरकत के बारे में बताया।

पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि करीब पांच-छह दिन पहले पड़ोस में ही रहने वाले दो नाबालिग आरोपी उसकी बेटी क बहला फुसला कर एक कुंए पर ले गए। वहीं एक छपरे पर ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। बच्ची चिल्लाने लगी तो लड़कों ने उसको धमकाया कि अगर कुछ बताया तो तेरे मम्मी पापा को चाकू से मार देंगे। धमकी से सहमी बच्ची किसी को अपना दर्द बयां न कर सकी और पांच दिन तक दर्द सहती रही।

Next Story