राजस्थान

6 किलो 120 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Admin4
2 Aug 2023 9:58 AM GMT
6 किलो 120 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
x
कोटा। कोटा रानपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 6 किलो डोडा चूरा के साथ िगरफ्तार किया है। रानपुर पुलिस की एक हफ्ते में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि डीएसपी हर्षराज खरेड़ा के निर्देशन एवं रानपुर सीआई बलवीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार सुबह झालावाड़ हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दौरान झालावाड़ की तरफ से आ रही एक वैन को रोककर उसकी चेकिंग की। उसमें एक सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला रखा हुआ था। उसके बारे में वाहन चालक के पूछा तो सवारी का बताया।इस पर सवारियों से पूछा तो टोडाराय सिंह निवासी सीताराम पुत्र देवीलाल ने थैला अपना बताया। उसके खोलकर देखा तो उसमें अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा था। वजन किया तो 6 किलो 120 ग्राम निकला। पुलिस में सीताराम को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि रानपुर पुलिस ने 26 जुलाई को भी मादक पदार्थ के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की थी।
Next Story