राजस्थान

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
18 July 2023 5:44 AM GMT
विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
x

उदयपुर न्यूज़: उदयपुर जिले के लसाड़िया थाना पुलिस ने विवाहिता से गैंगरेप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लहरीलाल मीणा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

लसाड़िया थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि पीड़िता ने एक सप्ताह पहले पुलिस थाना लसाडिया में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि दो युवकों ने महिला को जबरन सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उदयपुर एसपी भुवन भुषण यादव, सलूंबर एडिशनल एसपी डॉ प्रियंका के निर्देश के बाद सलूंबर उपाधीक्षक डूंगर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह जाब्ते के साथ लसाड़िया के भरोल जंगलों में पहुचे। जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी लहरी लाल मीणा निवासी जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। मामले में अभी एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जांच सलुम्बर डिप्टी डुंगर सिंह कर रहे हैं। मामले में एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।

Next Story