राजस्थान

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया प्लास्टिक का उपयोग घटाने का आह्वान

Admin4
4 Jun 2023 7:04 AM GMT
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया प्लास्टिक का उपयोग घटाने का आह्वान
x
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर प्लास्टिक का उपयोग घटाने, अधिकाधिक पेड़ लगाने सहित पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने पर बल दिया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम चक्र पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव और प्रदूषण को कम करने के लिए जागरूकता फैलाने को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने सभी से वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया है। पर्यावरण संरक्षण सप्ताह की शुरुआत करेंगे राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को माउंट आबू में पौधारोपण कर वन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण सप्ताह की शुरुआत करेंगे।
Next Story