राजस्थान

वत्स द्वादशी पर जिले भर में महिलाओं ने गाय और बछड़े की पूजा की

Admin Delhi 1
12 Sept 2023 1:53 PM IST
वत्स द्वादशी पर जिले भर में महिलाओं ने गाय और बछड़े की पूजा की
x

उदयपुर: नगर में बछ बारस व्रत व्रतधारी महिलाओं ने श्रद्धा पूर्वक मनाया। महिलाओं ने गोवत्स का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। व्रतधारी महिलाओं ने गौशाला में जाकर गौ व उसके बछड़े का पूजन कर सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की।

व्रतधारी महिलाओं ने गाय व बछड़े की आरती उतारने के बाद कथा का श्रवण िकया। शाम को व्रत खोलने से पूर्व महिलाओं ने मक्की की रोटी और उबले हुए मूंग की दाल का भोग गाय को लगाया। बाद में भोजन किया। इस दिन महिलाओं ने चाकू से काटा हुआ नहीं खाया। बड़ावली| गांव सहित आसपास के गांवों में वत्स द्वादशी सोमवार को मनाई गई। माताओं ने बछड़े वाली गाय की पूजा कर संतान की सुख समृद्धि और लंबी आयु की कामना की।

| बच्छ बारस पर महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा कर संतानो की लंबी उम्र की कामना की।

सलूंबर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी जाति की पार्टी है। यह पार्टी सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व देते हुए साथ लेकर चलती हैं।

Next Story