राजस्थान
सद्भावना दिवस के उपलक्ष में अधिकारियों-कार्मिकों ने ली सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा
Tara Tandi
18 Aug 2023 11:40 AM GMT

x
जिले में पूर्व प्रधानमंत्राी स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त सद्भावना दिवस पर अवकाश होने के कारण इसे शुक्रवार को मनाया गया जिस पर जिलेभर में सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में धौलपुर उपखण्ड अधिकारी मनीष जाटव ने सद्भावना दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के सभी विभागों के अधिकारियों व कार्मिकों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्रा, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा बिना हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलवाई।

Tara Tandi
Next Story