राजस्थान
Rajasthan दिवस के उपलक्ष्य में रोजगार सहायता शिविर का सफल आयोजन 159 युवाओं का नौकरी
Tara Tandi
29 March 2025 7:10 PM IST

x
Baran बारां । जिला रोजगार अधिकारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय मॉडल करियर सेंटर राजस्थान कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर योजना एवं नेशनल करियर सर्विस योजनान्तर्गत शुक्रवार को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय बारां में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजस्थान दिवस सप्ताह पर्यंत उत्सव के अंतर्गत सभी कार्मिकों के साथ राजस्थान गौरव की शपथ लेकर किया गया।
रोजगार सहायता शिविर में सम्मलित समस्त कंपनियों एवं रिक्तियों की जानकारी से समस्त आगंतुकों को एनसीएस के यंग प्रोफेशनल अभिषेक सिंघई द्वारा अवगत कराया गया, उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा बारी बारी से कंपनियों एवं जॉब एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। तत्पश्चात कंपनियों द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई, इस शिविर में कुल 246 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया तथा कुल 7 कंपनियों, संस्थाओं द्वारा कुल 159 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें नियोजक कंपनियों ने 101 का वैतनिय नौकरी के लिए, 33 युवाओं का स्वरोजगार के लिए एवं एक कौशल प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट संस्था नें 25 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण उपरांत रोजगार के लिए चयन किया इस प्रकार इस शिविर से कुल 159 युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ। साथ ही विभाग द्वारा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के बारे में जानकारी दी तथा ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में यूनिवर्सल सोम्पो, नवभारत फर्टिलाइजर्स, एलआईसी, भूमि टेक केयर प्रा0लि0, चंबल र्फअीलाइजर इंस्टीट्यूट, रूडसेटी, भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट आदि कंपनियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में आरएसएलडीसी के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन में जिला रोजगार अधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन में व्यवस्थाओं हेतु कार्मिकों देवेन्द्र मीणा, बद्री लाल मीणा का धन्यवाद दिया।
TagsRajasthan दिवस उपलक्ष्यरोजगार सहायता शिविरसफल आयोजन159 युवाओं नौकरीRajasthan Day celebrationemployment assistance campsuccessful event159 youth got jobsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





