राजस्थान
Rajasthan दिवस के अवसर पर पशुपालन निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
Tara Tandi
28 March 2025 2:51 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान दिवस प्रतिवर्ष 30 मार्च को मनाया जाता है। राजस्थान दिवस के अवसर पर इस वर्ष एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शपथ समारोह भी इन कार्यक्रमों का हिस्सा है। 30 मार्च को राजपत्रित अवकाश होने के कारण 28 मार्च को ही शपथ समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में राजस्थान दिवस के गौरवमयी अवसर पर शुक्रवार को पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदेश के विकास, खुशहाली, आत्मनिर्भरता और समृद्धि के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने उपस्थित होकर विरासत भी और विकास भी की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विकास के प्रति निष्ठा के लिए संकल्पबद्ध रहकर काम करने की शपथ ली।
TagsRajasthan दिवसअवसर पशुपालन निदेशकअधिकारियों कर्मचारियोंदिलाई शपथRajasthan Dayon this occasionDirector of Animal Husbandryofficers and employees were administered the oathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





