राजस्थान

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा का हुआ वाचन

Shantanu Roy
24 July 2023 12:25 PM GMT
श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा का हुआ वाचन
x
जालोर। भीनमाल कस्बे के जैकब तालाब के पास नीमगोरिया क्षेत्रपाल मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा का वाचन किया गया। कथा का वाचन उज्जैन की विदुषी संप्रिया दीदी ने अपने मुखारविंद से किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में वे सभी तत्व मौजूद हैं जिनके माध्यम से प्राणी न केवल अपना बल्कि अपने से जुड़े लोगों का भी कल्याण कर सकता है। जीवन में भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए। बिना निमंत्रण के भी यदि कहीं भागवत कथा हो रही हो तो वहां अवश्य जाना चाहिए। भागवत कथा में चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया गया। जिसमें उन्होंने श्रीकृष्ण से संस्कृति सीखने की बात कही।
Next Story