राजस्थान

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर युवा वर्ग से की देश की एकता बनाए रखने की अपील

Shantanu Roy
29 May 2023 12:11 PM GMT
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर युवा वर्ग से की देश की एकता बनाए रखने की अपील
x
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, जिला कलेक्टर पीएस पवन सिंह, नायब तहसीलदार हरबंश नैन सहित कलेक्ट्रेट स्टॉफ ने नेहरू जी की प्रतिभा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
सीईओ अशोक असीजा ने कहा कि किसी भी महान नेता के जन्मदिन या पुण्यतिथि को हम इसलिए मनाते हैं कि जिन आदर्शों और सिद्धांतों पर इन महान विभूतियों ने चलते हुए देश के लिए कार्य किया। देश को आजाद करवाया। उन्हें हम भूले नहीं, याद करें। साथ ही कहा कि इस मौके पर युवा पीढ़ी महान विभूतियों के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रण लें। इस मौके पर एनआईसी से शांतनु, कार्यालय सहायक वीर सिंह और अन्य कलेक्ट्रेट स्टाफ मौजूद रहा।
Next Story