राजस्थान

एबीवीपी का 75वां स्थापना दिवस पर हिंडौन में कार्यकर्ताओं ने किया दीपदान

Shantanu Roy
10 July 2023 10:53 AM GMT
एबीवीपी का 75वां स्थापना दिवस पर हिंडौन में कार्यकर्ताओं ने किया दीपदान
x
करौली। करौली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 75वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। हिंडौन इकाई के कार्यकर्ताओं ने संगठन के 75वें स्थापना वर्ष पर साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व संध्या पर दीपदान से किया। इसी के साथ रविवार को दूसरे दिन स्वामी विवेकानंद पार्क, मोहन नगर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दूध अभिषेक एवं माल्यार्पण किया गया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लव सोलंकी ने बताया कि ज्ञान, शील व एकता के मूल मंत्र पर चलकर युवाओं को राष्ट्र भावनाओं से जोड़ने का कार्य विद्यार्थी परिषद ने किया। नगर मंत्री सुनील रॉय ने बताया कि विद्यार्थी परिषद रचनात्मक आंदोलन के साथ देश में राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है।
कार्यक्रम उपरांत कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर अभिवादन किया। परिषद की ओर से आगामी कार्यक्रमों में मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लव सोलंकी, अजय शर्मा, सुनील राय, भूपेंद्र छाबड़ी, पुष्पेंद्र, ब्रज कांत अवस्थी, अमन कुमार, राहुल गुर्जर, कृष जैन, देवेंद्र शर्मा, उद्धव अवस्थी, कौशल सोलंकी, रोहित बैंसला, अभिषेक गुर्जर, समय सिंह, सचिन खटाना आदि शामिल हुए। जिला अग्रवाल युवा संगठन की कार्यकारिणी की बैठक आज प्रात: 11.30 बजे अग्रवाल सेवा सदन अनाज मंडी आयोजित की जाएगी अग्रवाल युवा संगठन के जिला अध्यक्ष शंकर गोयल ने बताया कि जिसमें जिला अग्रवाल युवा संगठन के समस्त पदाधिकारी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। सभी पदाधिकारी एवं समय को ध्यान में रखते हुए बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहे उक्त बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Next Story