राजस्थान

उदयपुर के 15 मैदानों पर होंगे ओलम्पिक खेल

Shreya
4 Aug 2023 12:10 PM GMT
उदयपुर के 15 मैदानों पर होंगे ओलम्पिक खेल
x

उदयपुर: उदयपुर शहर में होने वाले राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलो की तैयारियों का जायजा लेते निगम आयुक्त मयंक मनीष। शहरी-ग्रामीण ओलम्पिक की धूम शनिवार से शुरू होगी। इसके आगाज से पहले जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने तैयारियां कर ली है। आगाज गांधी ग्राउंड से होगा। उदयपुर शहर में 15 खेल मैदानों पर होंगे शहरी आयोजन। उदयपुर शहर में इन खेलों का शुभारंभ शनिवार सुबह 9 बजे गांधी ग्राउण्ड में होगा। खेल मैदान पर खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए बारिश से बचने के लिए वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है। निगम आयुक्त ने बताया कि राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक खेल शहर के प्रमुख 15 मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे।

निगम आयुक्त मयंक मनीष ने गुरुवार को खेल मैदान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और निगम अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त ने नगर निगम के अभियन्ताओं के साथ शिक्षा विभाग व खेल विभाग के अधिकारियों से खेल मैदानों पर की जा रही व्यवस्थाओ व आयोजन की तैयारियों के बारे में चर्चा की।

ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों द्वारा ऑनलाईन पंजीयन पूर्व में किया जा चुका है। ग्रामीण ओलंपिक में 32072 एवं शहरी में 6743 खिलाड़ी भाग लेंगे। शहरी ओलम्पिक का आगाज होगा इसी के साथ अन्य खेल मैदानों पर भी तय किए गए वार्ड अनुसार खेल प्रारंभ कर दिए जाएंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम शहरी ओलम्पिक में प्रतिदिन शाम 6 से 7 बजे तक भंडारी दर्शक मंडप में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे शहरवासियों के स्वच्छ मनोरंजन हेतु विभिन्न कलाकार अपनी उम्दा प्रस्तुतियां देंगे।

Next Story