राजस्थान

होली पर डीजे पर एसपी नारायण टोगस समेत अफसरों व जवानों ने किया जमकर डांस

Shantanu Roy
10 March 2023 11:48 AM GMT
होली पर डीजे पर एसपी नारायण टोगस समेत अफसरों व जवानों ने किया जमकर डांस
x
बड़ी खबर
करौली। करौली जिला पुलिस लाइन में बुधवार को होली के रंग जमकर बिखेरे। इस दौरान एसपी नारायण तोगस ने अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को रंग लगाकर होली खेली व शुभकामनाएं दी. होली के दौरान पुलिस कर्मियों ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया. एएसपी सुरेश जैफ के साथ जिले के डीएसपी व थानाध्यक्ष भी होली खेलने के लिए जिला पुलिस लाइन पहुंचे. पुलिस अधिकारी और जवानों ने छोटे-बड़े का फर्क मिटाकर एक दूसरे को रंग लगाया। इस दौरान पुलिसकर्मी रंगों की मस्ती में नजर आए। पुलिस कर्मियों ने एसपी को कंधों पर उठा लिया और जमकर डांस किया। होली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद करौली कलेक्टर अंकित कुमार सिंह भी पुलिस लाइन पहुंचे. कलेक्टर ने रंग गुलाल लगाकर पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को होली पर्व की बधाई दी. साथ ही डीजे की धुन पर पुलिस कर्मियों के साथ डांस करने लगे। होली खेलते हुए पुलिस कर्मी डीजे की धुन पर नाचते, गाते और झूमते नजर आए। आम दिनों में आम लोगों को कानून और मर्यादा का पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मस्ती करते नजर आए तो माहौल और खुशनुमा हो गया। पुलिस लाइन के साथ ही करौली कोतवाली, सदर थाना, मासलपुर, लंगड़ा थाना, ममचरी, कैलादेवी थाना क्षेत्रों में भी होली मनाई गई।
Next Story