राजस्थान

लोकसभा आम चुनाव 2024 इंटिग्रेटिड कंट्रोल रूम के लिये अधिकारी नियुक्त

Tara Tandi
22 March 2024 4:12 PM IST
लोकसभा आम चुनाव 2024 इंटिग्रेटिड कंट्रोल रूम के लिये अधिकारी नियुक्त
x
श्रीगंगानगर । लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार समस्त प्रकार के कंट्रोल रूम (जिला संपर्क केन्द्र, सी-विजिल, वेब कास्टिंग) अभय कमांड सेन्टर श्रीगंगानगर में इंटिग्रेटिड रूप से संचालित किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि अभय कमांड सेन्टर में संचालित इंटिग्रेटिड कंट्रोल रूम के लिये महिला अधिकारिता विभाग श्रीगंगानगर के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार को लगाया गया है।
Next Story