राजस्थान

सर्व ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी को दिलाई गई विधिवत रूप से शपथ

mukeshwari
28 May 2023 12:31 PM GMT
सर्व ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी को दिलाई गई विधिवत रूप से शपथ
x

जोधपुर। भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के संस्कारों से प्रेरित होकर स्थापित की गई सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में सर्व ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प सैकड़ों ब्राह्मण परिवारों ने लेने के साथ एकजुटता से सामाजिक स्तर पर और अधिक मजबूत होने के लिए शपथ ली गई। इस अवसर पर प्रदेश स्तर की ब्राह्मण हेल्पलाइन शुरू करने के साथ राजस्थान ईकाई के ब्रोशर का भी लोकार्पण किया गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा के राजस्थान प्रभारी विमल पारीक ने बताया कि,देश के प्रमुख ब्राह्मण संगठन के रूप में बरसों से ब्राह्मण समाज के विकास और उत्थान को समर्पित सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत जोधपुर के होटल क्वालिटी इन चंद्रा में आयोजित किया गया,जंहा सर्व ब्राह्मण महासभा,दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष वत्स द्वारा सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंडित एसके जोशी,डॉ नंदकिशोर पुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में,पूजा शर्मा को उपाध्यक्ष,डॉ गोपाल राज कल्ला को महासचिव,संयुक्त सचिव के रूप में प्रहलाद शर्मा और नरेश ओझा,सचिव के रूप में जितेंद्र बोहरा सह सचिव के रूप में अर्जुन प्रसाद गौड़ और ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष के रूप में पद एवम गोपनीयता की विधिवत रूप से शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर मनोहर दास महाराज रहे,अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुभाष वत्स ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रघुनाथ धाम मंदिर के आचार्य सौरभ राघवेंद्र और अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत रहे।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के हित में ब्राह्मण हेल्पलाइन शुरू करने के साथ एक मोबाइल नंबर(9509924300) जारी किया गया जिसमें व्हाट्सएप के जरिए अपनी समस्याएं बता कर निशुल्क रूप से समाधान पाने के लिए व्यवस्था रहेगी।अन्य समाज की तरह ब्राह्मण समाज में भी कई ऐसे परिवार और व्यक्ति है जो विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ कर परेशान रहते हैं और कई बार खुद को अकेला महसूस करते हैं,इसलिए सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई ने देश और प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन समस्या समाधान के प्रयास के चलते ऐसा कदम उठाया है जिसके चलते पूरे राजस्थान के 33 जिलों में रहने वाले ब्राह्मण समाज के उन लोगों को प्रारंभिक तौर पर सहायता, संबल, मदद और मार्गदर्शन मिल सकेगा जिसके चलते उन्हें राहत दिलवाने के अलावा जिस तरह की भी समस्या होगी, उसके समाधान के लिए स्थाई प्रयास भी किए जाएंगे। राजस्थान के सभी 33 जिलों में इस हेल्पलाइन के लिए प्रतिनिधियों को दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए सैकड़ों ब्राह्मण परिवारों द्वारा संयुक्त रूप से संस्था के साथ जुड़कर सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राम कुमार शर्मा,राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री दिनेश चंद्र शर्मा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश कुमार गौतम भी मौजूद रहे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story